spot_img

ज्यादा बारिश: मुंबई के वसई में लैंडस्लाइड, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

HomeNATIONALज्यादा बारिश: मुंबई के वसई में लैंडस्लाइड, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली। मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल और महाराष्ट्र समेत देश के 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश (MAUSAM NEWS) हो रही है। मुंबई के पालघर के वसई इलाके में बुधवार को लैंडस्लाइड में कई लोगों के दबे होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी मे लो-प्रेशर बना हुआ है। जिसकी वजह से अगले चार दिन तक छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

भैयाजी ये भी देखे : कभी आर्थिक तंगी से जूझ रही थी लता…अब गांव वालों के लिए बनी “बैंक दीदी”

बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात और महाराष्ट्र है। मंगलवार को पूरे देश में 289 मिमी बारिश हुई। देश के कई जिले ऐसे हैं जो अभी भी अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में अब तक औसत से 9% अधिक बारिश हो चुकी है।

महाराष्ट्र: वसई में लैंडस्लाइड, कई लोग दबे

मुंबई के पास पालघर के वसई में बुधवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ। कई लोग दब गए। एनडीआरएफ की टीम ने अब तक दो लोगों को जिंदा निकाला है, जबकि तीन लोग अब भी फंसे बताए जा रहे हैं। एक घर को नुकसान पहुंचा है। किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। महाराष्ट्र में बारिश (MAUSAM NEWS) से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बाढ़ वाले स्थानों से 95 लोगों को निकाला गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि एनडीआरएफ की 13 टीमों और एसडीआरएफ की 3 टीमों को राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनात किया गया है।

राजकोट में स्कूल कॉलेज बंद

गुजरात में कई गांवों का संपर्क टूट गया है, जिसके बाद अधिकारियों (MAUSAM NEWS) को लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर तैनात करने पड़े हैं। बाढ़ से अब तक 69 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों को बचाने के लिए NDRF की टीमें काम कर रही हैं। दो दिन में 2000 से अधिक लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों से निकाला गया है। राजकोट में बुधवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है।