देहरादून। उत्तराखंड के रामनगर में ढेला नदी में बड़ा हादसा (HADSA) हो गया है। पर्यटकों से भरी कार नदी में पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सभी को कार से बाहर निकाल किया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में 1 लड़की को जीवित निकाला गया है। कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरण ने बताया कि सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे। सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी, जिसके चलते हादसा हो गया।
भैयाजी ये भी देखे : पहली बार दिल्ली जाएंगे शिंदे: BJP के शीर्ष लीडर से करेंगे मुलाकात
तेज रफ्तार में थी कार
चश्मदीदों के मुताबिक, घटना सुबह 5 बजे की है। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी की उसे रोक नहीं पाए। तभी ढेला गांव (HADSA) की नदी में तेज बहाव के कारण कार पानी में बह गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन इस नदी पर पुल बनाने को लेकर चर्चा में था। यहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताते हुए कहा कि रामनगर की ढेला नदी में कार के बह जाने से कार सवारों की मौत की खबर मिली है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं।