spot_img

20 राज्यों में भारी बारिश, कहीं बाढ़-कहीं लैंडस्लाइड

HomeNATIONAL20 राज्यों में भारी बारिश, कहीं बाढ़-कहीं लैंडस्लाइड

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों से मायानगरी मुंबई (MAUSAM NEWS) तक मानसून झमाझम बरस रहा है। माैसम विभाग के अनुसार, दो दिन से देश के 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। दो दिन से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इससे पहाड़ी राज्यों में कई जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड से हादसे हुए हैं। बुधवार को हिमाचल के कुल्लू व शिमला में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग लापता हैं। वहीं, राजस्थान में बिजली गिरने से बूंदी में 2, बारां में 2 और भरतपुर में एक की मौत हो गई। यहां कई जिलों में अलर्ट है।

कर्नाटक के पंजकाल गांव में लैंडस्लाइड

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लैंडस्लाइड होने से 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के बाद पंजकाल गांव में भूस्खलन हुआ था। एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक (MAUSAM NEWS) के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते यहां के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : पीटी उषा, इलैयाराजा, वी विजयेंद्र प्रसाद और वीरेंद्र हेगड़े राज्यसभा सांसद होंगे, 6 साल होगा कार्यकाल

भोपाल में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। गुरुवार को इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी बारिश के आसार हैं। MP के मध्य में लो प्रेशर एरिया बनने से भारी बारिश हो रही है। ग्वालियर-चंबल में बुधवार को गर्मी, उमस और फिर झमाझम बारिश के बीच कई जगह बिजली गिरी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे ज्यादा मौत श्योपुर में हुईं। छतरपुर में भी मां-बेटे सहित तीन की जान गई।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में रेड अलर्ट

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के अधिकांश हिस्सों में बुधवार शाम से ही भारी बारिश जारी है। यहां 1 जून से सीजन की कुल बारिश 958 मिमी मिमी दर्ज की गई। जो कि कुल बारिश 2,205 मिमी का 43% है। यहां के सतारा जिले में प्रतापगढ़ किले केपास आज रात भर हुई भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ। वहीं, दादर और सायन के इलाकों में जलभराव देखा गया।

मुंबई के अंधेरी में भारी बारिश के बाद जलमग्न

महाराष्ट्र के कोंकण और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। यहां आपात स्थितियों से निपटने के लिए NDRF की 17 टीमें तैनात की गई हैं। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग क्षेत्र 9 जुलाई तक रेड अलर्ट पर हैं। पुणे, कोल्हापुर और सतारा 8 जुलाई तक रेड अलर्ट पर हैं, जबकि मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में बारिश के लिए करना होगा इंतजार

यूपी में मानसून (MAUSAM NEWS) की रफ्तार सुस्त हो गई है। बीते 24 घंटे में महज झांसी, मेरठ और वाराणसी में बूंदाबांदी हुई है। अच्छी बारिश के लिए लोगों को तीन से चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। उमस और गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 9-10 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून मध्य प्रदेश, राजस्थान और उड़ीसा से होकर गुजर रहा है। इस कारण यूपी में बारिश नहीं हो रही है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं यूपी में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

कुल्लू के मणिकर्ण में कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग (MAUSAM NEWS)  ने हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुल्लू के मलाणा प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है। यहां 25-30 लोग बाढ़ में फंस गए, जिन्हें निकाला गया। उत्तराखंड में भूस्खलन के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की यात्रा रोकनी पड़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा ज़िलों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।