spot_img

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 91 नए मरीज मिले, एक्टिव केस हुए 1021

HomeCHHATTISGARHकोरोना अपडेट: 24 घंटे में 91 नए मरीज मिले, एक्टिव केस हुए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना (CORONA) एक बार फिर पांव पसार रहा है। प्रदेश भर में 91 नए लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार 21 हो गई है।

प्रदेश भर में रविवार को 91 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। इसमें सबसे अधिक 26 मामले रायपुर में मिले हैं। बिलासपुर में 12 और दुर्ग में 9 मरीज मिले हैं। बताया गया कि रविवार को केवल 4412 संदिग्ध नमूनों की जांच की गई। यह सामान्य दिनों की अपेक्षा आधे से भी कम है।

भैयाजी ये भी देखे : दिल्ली, MP, राजस्थान समेत 6 राज्यों में 3 दिन भारी बारिश के आसार

रायपुर में अब 250 मरीज

रविवार को प्रदेश भर में 110 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी दी गई। इसमें से दो लोगों को अस्पताल से छुट्‌टी मिली है। प्रदेश में 1021 मरीजों का इलाज अब भी जारी है। रायपुर (CORONA) में शनिवार को 266 सक्रिय मरीज थे। रविवार को इसमें 16 की कमी हुई। अब यहां 250 कोरोना मरीज हैं। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। दुर्ग में 177, बिलासपुर में 96 और बलौदाबाजार में 83 सक्रिय मरीज हैं।