spot_img

कोरोना अपडेट: बीते महीने तीन लाख संक्रमित मिले, आखिरी हफ्ते 1 लाख से ज्यादा मामले

HomeNATIONALकोरोना अपडेट: बीते महीने तीन लाख संक्रमित मिले, आखिरी हफ्ते 1 लाख...

दिल्ली। देश में कोरोना (CORONA UPDATE) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के लिहाज से जून का महीना काफी चिंताजनक रहा।

जून के आखिरी हफ्ते में देश में एक लाख से ज्यादा (1.04 लाख) नए मामले दर्ज किए गए। जबकि, महीने के शुरुआती हफ्ते में सिर्फ 29,450 केस आए थे। दूसरे हफ्ते 55,239 और तीसरे हफ्ते में 86,128 नए मामले आए। पहले हफ्ते की तुलना में जून के आखिरी हफ्ते में नए केस में करीब 77 हजार का फासला है। कुल मिलाकर इस महीने तीन लाख से ज्यादा (3,08,073) संक्रमित मिले। वहीं, पिछले महीने के मुकाबले इस महीने तीन गुना केस बढ़ गए। मई में कुल नए केस 81,644 आए थे। इस लिहाज से संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ाने वाली दिख रही है।

भैयाजी ये भी देखे : जमीन घोटाला मामले में राउत की पेशी आज, शिवसैनिकों को ED दफ्तर के सामने न जुटे की अपील करी

24 घंटे में करीब 16 हजार नए केस

पिछले 24 घंटे में देश में 17,130 नए मामले आए, 23 संक्रमितों (CORONA UPDATE) की मौत हो गई। जबकि, 14,413 मरीज ठीक हुए। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना के नए केस में 10% की कमी आई। बुधवार को 18,819 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 39 संक्रमितों की मौत हो गई थी। नए केस आने के बाद देश में पॉजिटिविटी रेट 3.41% पर पहुंच गया।

एक लाख के पार हुए एक्टिव केस

देश में एक्टिव केस 1 लाख के पार हो गए हैं। फिलहाल 1.05 लाख कोरोना संक्रमितों (CORONA UPDATE) का इलाज चल रहा है। बुधवार को यह आंकड़ा 1.02 लाख से ज्यादा था। इससे पहले आखिरी बार 27 फरवरी को एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा थी। तब 1,02,601 मरीजों का इलाज चल रहा था। इसके बाद लगातार मामलों में गिरावट के चलते एक्टिव केस कम होते गए। सबसे कम एक्टिव केस 12 अप्रैल को 10,870 थे।

केरल में सबसे ज्यादा मामले

देश में सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। दोनों ही राज्यों में रोजाना केस तीन हजार से ऊपर आ रहे हैं। केरल की बात करें तो गुरुवार को यहां 4083 नए मामले रिकॉर्ड किए गए, 3424 मरीज ठीक हो गए। जबकि 15 संक्रमितों की मौत हो गई। एक दिन पहले भी यहां 4,459 संक्रमित मिले थे, जो इस साल सबसे ज्यादा है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 8% केस घटे

इधर, केरल के बाद सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे। राज्य में एक बार फिर स्थिति चिंताजनक हो गई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3640 नए केस आए, 4432 मरीज ठीक हुए, जबकि 3 संक्रमितों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार 8 फीसदी की कमी आई। बुधवार को यहां 3957 नए केस मिले थे। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 8.59% बनी हुई है। एक दिन पहले यह 8.71 थी। महाराष्ट्र में अब तक 1 लाख 47 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 25,735 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में डराने लगा कोरोना

दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों ने वहां के लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटे में 2069 नए केस मिले, 1008 संक्रमित ठीक हुए। राज्य में इस महीने कोरोना से मौत नहीं हुई। एक दिन पहले राज्य में पॉजिटिविटी रेट 7.05% थी, जो घटकर 6.93% पर पहुंच गया।

कर्नाटक-बंगाल में अचानक बढ़े केस

कर्नाटक और बंगाल में कोरोना केस अचानक से बढ़ गए। गुरुवार को कर्नाटक में 1046 जबकि बंगाल में 1524 नए केस मिले। कर्नाटक की बात करें तो बुधवार को नए केस 101% बढ़े थे। वहीं, गुरुवार को नए केस में 46% की कमी आई। बुधवार को राज्य में राज्य में 1945 नए केस आए, 1,154 मरीज ठीक हुए। जबकि 2 संक्रमितों की मौत हुई थी। इधर, बंगाल में गुरुवार को नए केस में 7% की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को 1424 नए पॉजिटिव केस मिले थे, जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई थी। गुरुवार को 1 संक्रमित की मौत हुई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 12.89% पर पहुंच गया।

दिल्ली में फिर बढ़े केस

दिल्ली में कोरोना का अप एंड डाउन जारी है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 865 नए केस मिले, 1276 मरीज ठीक हुए। यहां किसी मरीज की मौत नहीं हुई। गुरुवार को नए केस में 22% की कमी आई। बुधवार को यहां 1109 मरीज मिले थे, 1245 संक्रमित ठीक हुए जबकि 1 मरीज की मौत हुई थी। बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 5.87% थी, जो घटकर 4.45% पर आ गई। यहां 3914 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।