spot_img

दंतेवाड़ा : मिलिशिया कमांडर समेत 2 माओवादियों ने किया सरेंडर, 1 लाख का था ईनाम

HomeCHHATTISGARHBASTARदंतेवाड़ा : मिलिशिया कमांडर समेत 2 माओवादियों ने किया सरेंडर, 1 लाख...

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें से एक माओवादी हांदावाड़ा मिलिशिया कमांडर है, जिस पर सरकार ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों माओवादियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर CRPF 195 बटालियन के अफसरों के सामने सरेंडर किया है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी खबर : पेट्रोल पंप में खाद्य विभाग का छापा, 28 लाख का पेट्रोल और डीजल बरामद

CRPF 195 बटालियन के कमांडेंट वी प्रताप सिंह ने बताया कि “मिलिशिया कमांडर रमेश कुमार और जनताना सरकार सदस्य बैसु मंडावी पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। ये दोनों नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स के साथ भी काम कर चुके हैं।”

भैयाजी ये भी देखें : दंतेवाड़ा के ग्राम लोहा में पहुँची स्वास्थ्य सेवा, आजादी के बाद पहली बार लगा स्वास्थ्य शिविर 

कमांडेंट सिंह ने बताया कि ये दोनों नक्सलियों के संगठन में प्रताड़ित हो रहे थे। यही वजह थी कि दोनों ने संगठन को छोड़ने का निर्णय लिया। इधर सरेंडर नक्सलियों ने कहा कि नक्सली विकास विरोधी है, उनकी विचारधारा ठीक नहीं। इसलिए सरेंडर कर रहे हैं, अब विकास में साथ देंगे।