spot_img

टॉयलेट क्लीनर पीकर कैदियों ने जान देने का किया प्रयास, जेलर पर लगाया आरोप

HomeNATIONALCRIMEटॉयलेट क्लीनर पीकर कैदियों ने जान देने का किया प्रयास, जेलर पर...

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में जेल में बंद दो कैदियों ने टॉयलेट क्लीनर पी कर आत्महत्या (Suside Attempt) का प्रयास किया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो कैदियों ने जेलर पर उन्हें प्रताडि़त करने का आरोप (Suside Attempt)लगाया है। उपचार के बाद कैदियों की हालत स्थिर है, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घटना बैतूल जिला जेल की है। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हत्या और बलात्कार के जुर्म में गिरफ्तार हुए आरोपी मंटू शंकर और ब्रजेश मालवी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। जिला कोर्ट में दोनों पर मामला पेश होने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। जहां दोनों कैदियों ने प्रबंधन की प्रताडऩा से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास (Suside Attempt) किया। कैदियों द्वारा आरोप लगाए जाने की बातों को जेल अधीक्षक ने सिरे से नकारा है। जेलर का कहना है, कि सभी कैदियों के साथ एक सा ही व्यवहार किया जा रहा है। मेरे उपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।