spot_img

6 राज्यों में उपचुनाव: तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग आज, 26 जून को आएंगे नतीजे

HomeNATIONAL6 राज्यों में उपचुनाव: तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए...

दिल्ली। देश में आज तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग (VOTING) हो रही है। इनमें उत्तर प्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। सभी सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। उपचुनाव के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।

इन सीटों पर हो रहे उपचुनाव

लोकसभा की जिन तीन सीटों पर मतदान (VOTING)  हो रहा है उनमें उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर और पंजाब की संगरूर सीट शामिल है। वहीं, सात विधानसभा सीटों में दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की आत्मकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबाराजगर सीट शामिल है।

भैयाजी यह भी देखे: पीलीभीत सड़क हादसा: परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत, 7 घायल

भगवंत मान के CM बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट

भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर आप ने गुरमेल सिंह को, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और BJP ने केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने कमलदीप कौर के खिलाफ अपने प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान को मैदान में उतारा है।

पंजाब में सरकार बनने के बाद AAP का पहला चुनाव

AAP के राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा है। भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया और कांग्रेस ने प्रेम लता को मैदान में उतारा है।

आजमगढ़ सीट पर अखिलेश के भाई और ​​निरहुआ आमने-सामने

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा खाली किए गए आजमगढ़ में सपा ने उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ और बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम उर्फ ​​गुड्डू जमाली के खिलाफ मैदान में उतारा है। आजम खान के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र रामपुर में खान के वफादार असीम रजा भाजपा के घनश्याम लोधी के खिलाफ हैं। यहां कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है।

AP की आत्मकुर सीट विधायक की मौत के बाद खाली हुई

आंध्र प्रदेश के आत्मकुर में कांग्रेस के विधायक मेकापति गौतम रेड्डी (VOTING) की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर YSR कांग्रेस ने उनके भाई विक्रम रेड्डी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जी भरत कुमार यादव को मैदान में उतारा है। यहां TDP चुनाव नहीं लड़ रही है।

झारखंड की मंदार सीट पर तिर्की की बेटी मैदान में

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हुई झारखंड की मंदार सीट पर कांग्रेस ने तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने गंगोत्री कुजूर को मैदान में उतारा है।