spot_img

DID Little Masters 5 में ऐक्ट्रेस और शो की जज सोनाली बेंद्रे को मिला सरप्राइज़…

HomeENTERTAINMENTDID Little Masters 5 में ऐक्ट्रेस और शो की जज सोनाली बेंद्रे...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जो कि रियालिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5 (DID Little Masters 5) में एक अतिथि के रुप में जाएंगी।

भैयाजी ये भी देखे : “निकम्मा” का लेटेस्ट सॉन्ग ‘तेरे बिन क्या’ हुआ रिलीज़, कल से बड़े पर्दे पर फिल्म…

इस दौरान अभिनेत्री का स्वागत बहुत ही खास तरीके से किया जाएगा, साथ ही अपने प्रदर्शन के बाद प्रतियोगी सागर की मां ने सोनाली बेंद्रे को बहुत ही आदर सम्मान के साथ महत्वपूर्ण महसूस किया।

उन्होंने सोनाली को मोगरे का गजरा भेंट करते हुए कहा कि उनकी संस्कृति में, वे भगवान को ये फूल चढ़ाते हैं और इसलिए वह ऐसा कर रही हैं।

सोनाली ने DID Little Masters 5 को अपना आभार व्यक्त किया और कहा, बहुत बहुत धन्यवाद, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने इतना बड़ा सम्मान पाने के लिए कुछ भी किया है।

यह सब सागर की कड़ी मेहनत है जो आज रंग ला रही है। इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जज कर रहे हैं। डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5 (DID Little Masters 5) जी टीवी पर प्रसारित होता है।