spot_img

प्रयागराज हिंसा : 5 हजार उपद्रवियों को ढूंढ रही पुलिस

HomeNATIONALप्रयागराज हिंसा : 5 हजार उपद्रवियों को ढूंढ रही पुलिस

प्रयागराज। प्रयागराज (PRAYAGRAJ HINSHA) में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों की तलाश में पोस्टर लगाए जाएंगे। पुलिस ये तस्वीरें, CCTV फुटेज, सर्विलांस कैमरे और लोगों से मिले वीडियो से इकट्ठा करेगी। बवाल करने वालों की पहचान होने के 4 दिन बाद भी उनका पता नहीं चला है। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस उनके पोस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।

वहीं, प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का 2 मंजिला घर रविवार को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। जावेद की बेटी ने इस कार्रवाई को गलत बताया। जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा ने हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल कर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है।

भैयाजी यह भी देखे: ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने मुसलमानों से माफी मांगने को कहा

जावेद की पत्नी का कहना है कि घर उनके नाम पर था। ये मकान (PRAYAGRAJ HINSHA)  उनके पिता ने उन्हें शादी से पहले गिफ्ट में दिया था, जिसमें जावेद का मालिकाना हक नहीं है। फिर भी उनको नोटिस दिया गया। प्रशासन ने इस मकान को ध्वस्त करा दिया। पूरे मामले में विकास प्राधिकरण ने इस मकान को बनाने के लिए नक्शा पास नहीं कराने की बात कही है।

थाने में FIR कराने से होगी नुकसान की भरपाई

IG प्रयागराज रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह के मुताबिक प्रयागराज हिंसा (PRAYAGRAJ HINSHA) में कई स्थानीय लोगों के घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। लोग खुद थाने जाकर FIR दर्ज करवा सकते हैं। उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। प्रयागराज के करेली और खुल्दाबाद थानों में अब तक 5 FRI दर्ज हो चुकी हैं।

आरोपियों के पोस्टर 2 दिन में होंगे जारी

पुलिस ने अटाला, नुरुल्ला रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज, मीडियाकर्मियों द्वारा खीचीं गई तस्वीरें और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान का प्रयास कर रही है। अब इनकी तस्वीर निकालकर पुलिस पोस्टर जारी करने की तैयारी में है। दो दिन में ये पोस्टर पुलिस जारी कर देगी।

13 एफआईआर और 337 उपद्रवी गिरफ्तार

एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 10 जून को राज्य में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार सुबह 7 बजे तक कुल 337 आरोपी गिरफ्तार हुए। प्रयागराज से 92, सहारनपुर से 83, हाथरस से 52, मुरादाबाद से 40, फिरोजाबाद से 18 और अंबेडकरनगर से 41 को गिरफ्तार किया गया है। कुल 13 एफआईआर दर्ज हुईं हैं।