spot_img

मंत्री कवासी लखमा ने खत्म कराई मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, दिया आश्वासन…

HomeCHHATTISGARHमंत्री कवासी लखमा ने खत्म कराई मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, दिया आश्वासन...

रायपुर। प्रदेशभर में हड़ताल पर बैठे मनरेगा के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी है। मनरेगा कर्मचारियों से मुलाकात करने सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज पहुंचे हुए थे।

भैयाजी ये भी देखे : बीमा पॉलिसी में बोनस का झांसा देकर ठग लिए थे 49…

मंत्री लखमा के साथ मनरेगा कर्मचारियों की हुई चर्चा और विचार विमर्श के बाद सभी ने एक जुट होकर हड़ताल स्थगित करने की बात कहीं है। आज हुई बात चित में मंत्री कवासी लखमा ने मनरेगा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से गठित कमेटी तीन महीने के भीतर दो सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

इधर मनरेगा कर्मचारियों ने भी अपनी ड्यूटी पर लौटने से पहले यह शर्त रखी। उन्होंने कहा कि 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उन्हें बहाल किया जाए। साथ ही, भविष्य में हड़ताल को आधार बनाकर किसी तरह की द्वेषपूर्वक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

भैयाजी ये भी देखे : मुख्यमंत्री भूपेश ने मुक्केबाज विजेन्दर सिंह से कहा, रायपुर में जल्द…

हड़ताल अवधि का वेतन देने की भी शर्त रखी है। जिस पर मंत्री ने हामी भरी है। गौरतलब है कि प्रदेशभर में पिछले 66 दिनों से मनरेगा के हज़ारों कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिससे सूबे में मनरेगा का कामकाज, वेतन प्रभावित हुआ है।