spot_img

मुख्यमंत्री आज दुर्ग प्रवास पर: आदिवासी समाज के अधिवेशन में होंगे शामिल

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री आज दुर्ग प्रवास पर: आदिवासी समाज के अधिवेशन में होंगे शामिल

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) बुधवार को एक दिवसीय दुर्ग जिला प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह स्व सहायता समूहों की गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ ही कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनके द्वारा पाटन में राजीव भवन का भूमि पूजन भी किया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर धमकी: दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM BHUPESH BAGHEL) बुधवार दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होंगे। वह सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 1.20 बजे पाटन तहसील के सांकरा गांव पहुंचेंगे। इसके बाद वो यहां 1.45 बजे तक रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्व सहायता समूहों के द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद कार द्वारा सांकरा से ग्राम खुड़मुड़ी पहुंचेंगे। यहां वो 1.55 से 2.10 बजे तक नरवा कार्यों का अवलोकन करेंगे।

इसके बाद 2.20 बजे पाटन तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां उनके (CM BHUPESH BAGHEL) द्वारा दोपहर 2.20 बजे स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का उद्घाटन किया जाएगा और शाम 4 बजे राजीव भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इंदिरा नगर पाटन में आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज पाटन राज के वार्षिक महा अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।