spot_img

IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब के सामने आज होगी दिल्ली की दमदार टीम

HomeSPORTSIPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब के सामने आज होगी दिल्ली की...

वेबडेस्क। IPL 2020 में आज किंग्स इलेवन पंजाब के सामने पुरे टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्मेंस देने वाली दिल्ली कैपिटल्स उतरेगी। ये दोनों टीमें आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपना मैच खेलेंगी। फिलहाल पंजाब का कॉन्फिडेंस लेवल है है क्यों के उसने ने रविवार को मुंबई इंडियंस जैसी धाकड़ टीम को दो सुपर ओवर के खेल के बाद भी हरा दिया था।

टूर्नामेंट में अगर परफॉर्मेंस देखा जाए तो आज के मैच में भी दिल्ली का पलड़ा भारी नज़र आता है। मगर पिछले मैचों में पंजाब का खेल भी आक्रमक हुआ है। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और क्रिस गेल ने CSK और मुंबई के अच्छी पारियां खेली है।

वहीं मयंक अग्रवाल भी फॉर्म में है। लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा जाती है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई ने अपनी जादूगरी दिखाई है। युवा अर्शदीप सिंह भी बढ़िया खेल गए थे। पर आज पंजाब को टीम वर्क की जरुरत पड़ेगी।

फूल पॉवर पैक है दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स का ये टूर्नामेंट बेहतरीन रहा है। अब तक के हर मैच में रोमांच बनाकर खेल दिखाना इस टीम को बखूबी आता है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद शिखर धवन ने तीन शानदार पारियां खेल पंत की कमी को पूरा किया। पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन खेल दिखा रहे है।

टीम में मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी और शिमरन हेटमायेर टीम को बड़े शॉट्स से अच्छे रन बनाकर दे सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में कैगिसो रबादा और एनरिक नॉर्खिया के साथ तुषार देशपांडे भी बेहतरीन गेंदबाज़ी कर रहे है। स्पिन में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने अपना दबदबा कायम रखा है।

टीमें (सम्भावित) :
दिल्ली कैपिटल्स :श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल,, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णाप्पा गौतम, क्रिस जॉर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जेम्स नीशाम, ईशान पोरेल, प्रभसिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।