spot_img

Breaking News : देश को शाम 6 बजे संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

HomeNATIONALBreaking News : देश को शाम 6 बजे संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। एक ट्वीट में उन्होंने इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से शाम को आज अपने संबोधन में जनता से जुड़ने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि वह संबोधन के दौरान देश के नागरिकों के साथ “एक संदेश साझा करेंगे”।

हालांकि यह विषय अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह उम्मीद है कि देश में कोरोनोवायरस की स्थिति पर जोर देने से जुड़ा हो सकता है। पिछली दफा भी पीएम के द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए सम्बोधन में इसी मुद्दे पर चर्चा की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग मौकों पर राष्ट्र को तब से संबोधित कर रहे हैं जब से कोरोनोवायरस महामारी का प्रकोप भारत में फ़ैल रहा है।

यह राष्ट्र के लिए उनका सातवाँ संबोधन होगा। इसके पहले पीएम मोदी ने कोरोन वायरस के प्रसार की जाँच करने के लिए मार्च के अंत में सख्त लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद कई बार वे अपना संबोधित कर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया है। जून से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की। इधर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि अनलॉक नियमों के साथ, त्योहारी सीजन में संक्रमण बढ़ सकता है।

वहीं भारत में अब तक संक्रमित मरीज़ो की संख्या 76 लाख के करीब है। लेकिन लगभग तीन महीनों में पहली बार देश ने एक दिन में 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में 46,790 नए मामलों की सूचना दी, जो कुल संक्रिमत लोगो के आंकड़ों को 75,97,063 तक ले जाता है।