spot_img

Cyclone Asani: पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान, भारी बारिश की आशंका

HomeNATIONALCyclone Asani: पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती...

दिल्ली।चक्रवाती तूफान (MAUSAM NEWS) ‘असानी’ देश के पूर्वी तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने इस तूफान के जल्द ही तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराने की आशंका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (MAUSAM NEWS) के अनुसार, इसकी वजह से तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक ‘असानी’ वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह विशाखापट्टनम से 450 किमी की दूरी पर है, लेकिन अगले 24 घंटे के भीतर इसके तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। यह विशेष रूप से ओडिशा के पास से गुजरते हुए आगे बढ़ेगा, जो 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुंचेगा। आपको बता दें कि श्रीलंकाई भाषा सिंहली में असानी का मतलब क्रोध होता है। यह साल 2022 का पहला चक्रवाती तूफान है।

भैयाजी ये भी देखे : कैदियों ने गुप्तांग में छिपा रखे थे गुटखा-जर्दा के पाउच, 14 पैकेट बरामद

कहां होगा असर?

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में तट की ओर बढ़ रहा है और 10 मई की शाम तक उस दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा। इसकी वजह से ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति खराब रहेगी और समुद्र में हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। मौसम विभाग ने तीन राज्यों में तेज हवाएं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने कहा कि ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में हवा (MAUSAM NEWS) की गति लगभग 40-50 किमी प्रति घंटे होगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। हवा की यह स्थिति 11 मई तक बनी रहेगी और उसके बाद कम हो जाएगी। इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय जिलों – गंजम, गजपति, खुर्दा, जगतसिंहपुर और पुरी में 10 मई की शाम के बाद हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद अगले दिन गंजम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और कटक में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मछुआरों को चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 10 मई से अगली सूचना तक समुद्र में और पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के तटों पर नहीं जाएं। पश्चिम बंगाल में आपदा प्रबंधन टीमों,मों पुलिस और कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर नावों को तैनात किया गया है।