spot_img

मरवाही उपचुनाव : डॉ. गंभीर के लिए सियासी समर में उतरे प्रबल प्रतापसिंह जूदेव

HomeCHHATTISGARHBILASPURमरवाही उपचुनाव : डॉ. गंभीर के लिए सियासी समर में उतरे प्रबल...

गौपेम। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह के प्रचार के लिए अब भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रतापसिंह जूदेव मैदान में उतरे है। प्रबल प्रतापसिंह जूदेव ने आज मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की। भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रतापसिंह जूदेव ने कहा कि मरवाही के विकास के लिये भाजपा ही जरूरी है।

शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने निमधा, खुरपा, धरहर, पंडरी, पथर्री, पोड़ी, सिवनी, बदरौड़ी सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। डॉ. सिंह ने कहा कि यह एक मौका है कि मरवाही के विकास में हम सब सहभागी बनें। यह क्षेत्र हर विकास से अब भी कोसों दूर है।

भैयाजी ये भी देखे : प्रचार करने जाएंगे मोतीलाल वोरा, कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी

इसके लिये कौन जिम्मेदार है, आप सब जानते हैं। भाजपा विकास की प्रतीक पार्टी है और भाजपा की विजय से ही हम सभी विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति पंहुचाने में सफल होंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि हमें एक गंभीर प्रत्याशी को क्षेत्र की समग्र विकास के लिये चुनना होगा।

विकास नहीं हुआ-जूदेव
भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रतापसिंह जूदेव ने भर्रीडांड एवं परासी में जनसभाओं को संबोधित किया और कहा कि मरवाही का विकास इन विगत दो दशकों में जैसा होना था, वैसा नहीं हुआ। अब एक नया मरवाही गढ़ने के लिये हमारे पास भाजपा एक मजबूत विकल्प है। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्याक्ष समीरा पैकरा ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी को क्षेत्र के विकास से कोई मतबल नहीं रहा है। अत: एक मौका इलाके के विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह को अपना पूर्ण समर्थन दें।