spot_img

Breaking : 17 IAS के बदले प्रभार, नए जिलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी हुए तैनात

HomeCHHATTISGARHBreaking : 17 IAS के बदले प्रभार, नए जिलों में विशेष कर्तव्यस्थ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस सर्जरी में कुल 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों के प्रभार बदले गए है।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर में शुरू हुआ C-मार्ट, महापौर ढेबर और सभापति दुबे ने…

जिसमें एसीएस सुब्रत साहू, मनोज कुमार पिंगुआ, एस भारतीदासन, जनक प्रसाद पाठक, डॉ. प्रियंका शुक्ला, डॉ. अय्याज़ तंबोली, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, इफ़्फ़त आरा, गौरव कुमार सिंह, अजीत वसंत, जगदीश सोनकर, पीएस ध्रुव, एस. जयवर्धन, डी राहुल वेंकट, नूपुर राशि पन्ना, संबित मिश्रा के प्रभार में बदलाव किए गए। इस बाबत छत्तीसगढ़ सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने आदेश भी जारी कर दिए है।

जारी आदेश में नए जिलों में ओएसडी की भी तैनाती की गई है। जिसमें पीएस ध्रुव को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जगदीश सोनकर को ओएसडी खैरागढ़ छुईखदान गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : चार करोड़ से ज़्यादा का गांजा पकड़ाया, तस्करी…

इधर एस जयवर्धन को जिला मोहला मानपुर चौकी में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है। डी राहुल वेंकट को विशेष कर्तव्य अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, नूपुर राशि को ओएसडी सक्ति के पद पर पदस्थ किया गया है।

देखिए विस्तृत आदेश…