spot_img

इन राज्यों में लू की संभावना, यहां बारिश से गिरेगा तापमान

HomeNATIONALइन राज्यों में लू की संभावना, यहां बारिश से गिरेगा तापमान

दिल्ली। उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं (MAUSAM) का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों में पर एक चक्रवार्ती हवाओं का क्षेत्र बना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज हुई। जबकि उत्तर मैदान इलाकों के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (MAUSAM) हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है।

भैयाजी ये भी देखे: उपचुनावों में टीएमसी, राजद और कांग्रेस का परचम, बीजेपी का नहीं चला जादू

आईएमडी ने रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय और उत्तरी कर्नाटक और केरल में छिटपुट बरसात की भविष्यवाणी की है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है।

अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

16 से 19 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में, 16-18 के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग में और 17-19 अप्रैल के दौरान यूपी और मप्र में हीटवेव (MAUSAM)  की स्थिति बनी रहेगी। 17 से 19 अप्रैल के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों और 17-18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। जिस कारण अगले पांच दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छिटपुट बरसात देखने को मिल सकती है।