spot_img

खैरागढ़ उप निर्वाचन : मतगणना शुरू…पहले राउंड से ही कांग्रेस ने बनाई बढ़त

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उप निर्वाचन : मतगणना शुरू...पहले राउंड से ही कांग्रेस ने बनाई...

 

राजनांदगांव। ख़ैरागढ़ विधानसभा में हुए उप निर्वाचन के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। जिसके बाद पहले राउंड की मतगणना शुरू हुई।

इधर पहले राउंड में ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 1175 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के कोमल जंघेल और जेसीसीजे के उम्मीदवार नरेंद्र सोनी पीछे चल रहे हैं।

खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 में कुल 78.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 78.39 प्रतिशत नागरिकों ने मतदान किया। इनमें 78.88 प्रतिशत पुरूष एवं 77.88 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया था। जिनके मतों की गिनती आज की जा रही है।

गौरतलब है कि खैरागढ़ में सुबह 8 बजे से राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में मतगणना शुरू हो चुकी है। इस दौरान सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की गई। उसके पश्चात ईव्हीएम से गणना का काम शुरू किया गया है। कुल 14 टेबल में 2 कर्मचारी एवं एक माईक्रो ऑब्र्जवर मिलकर वोटो की गिनती में जुटे हुए है।

कुल 21 राउंड में वोटों की काउंटिंग पूरी की जाएगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए भी व्यापक इन्तेज़ामात किए गए है। इधर मतगणना स्थल में कोई भी ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण जिसमें आडियो, वीडियो, विजुवल लिया जा सकता है, उसे प्रतिबंधित किया गया है।