spot_img

हर लोकसभा में 500 कमजोर बूथ खोजेगी भाजपा, 5 मई से शुरू होगा अभियान

HomeCHHATTISGARHहर लोकसभा में 500 कमजोर बूथ खोजेगी भाजपा, 5 मई से शुरू...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा (BJP) लोकसभा चुनाव के मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। पार्टी प्रदेश की हर लोकसभा में 500 कमजोर बूथ खोजेगी और उसे मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बूथ विस्तारकों से संवाद कार्यक्रम में यह लक्ष्य तय किया गया है। भाजपा सांसदों को अपनी लोकसभा में 100 और विधायकों को 50 कमजोर बूथ की खोज करनी है।

भैयाजी ये भी देखे: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से मिली राहत

बूथ विस्तारकों की बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने केंद्रीय संगठन से मिले लक्ष्य की जानकारी दी। भाजपा का महासंपर्क अभियान पांच मई से शुरू होने जा रहा है। हर शक्ति केंद्र में भाजपा नेता 10 दिन बिताएंगे। भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ छोटी-छोटी बैठकें भी करेगी। दरसअल, भाजपा यह जानने की कोशिश कर रही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है या नहीं।

हर बूथ में भाजपा कार्यकर्ता 100 घंटे बिताएंगे

शिवप्रकाश ने बताया कि ऐसे बूथ जहां भाजपा (BJP) उम्मीदवार को सबसे कम वोट मिले हैं, उसकी पहचान सांसद और विधायक करेंगे। भाजपा प्रदेशभर में सात से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा चला रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाड़ा के बाद भी पार्टी के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का दौरा अनिवार्य रूप से करेंगे। विस्तारक पांच से 20 मई तक शक्ति केंद्रों के बूथों का दौरा करेंगे। 15 दिनों के अभियान में किसी भी दस दिन कार्यकार्ताओं और पदाधिकारियों को दस घंटे बूथ में देना है। ऐसा करने से हर बूथ में भाजपा कार्यकर्ता 100 घंटे बिताएंगे और संगठन के कामकाज को पहुंचाएंगे।

बूथ तक पहुंचकर पदाधिकारी करेंगे आंतरिक सर्वे

शिवप्रकाश ने बताया कि विस्तारक हर बूथ समिति की बैठक लेंगे। बूथ स्तर पर लाभार्थियों के निवास पर जाने की योजना भी है। साथ ही लंबे समय से पार्टी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं के घर, स्वत्रतंता संग्राम सेनानियों के घर, शहीद परिवारों के घर जाने की भी योजना है। ऐसा करके BJP हर बूथ का आंतरिक सर्वे पूरा करेगी। इस दौरान उन कमियों के बारे में पता लगाएंगे, जिस वजह से संबंधित 100 और 50 बूथों में पार्टी लगातार कमजोर बनी हुई है। बूथ विस्तारकों का प्रशिक्षण 24 से 27 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश के करीब पांच हजार शक्ति केंद्रों तक विस्तारकों को भेजने की तैयारी है।

भाजयुमो के साइबर विस्तारक भी जुटेंगे

भाजपा के विस्तारकों के साथ भाजयुमो के साइबर विस्तारक भी रहेंगे। साइबर विस्तारक हर बूथ का वाट्सएप ग्रुप बनाएंगे और लोगों को जोड़ेंगे। इस तरह संगठनात्मक और डिजिटल फौज तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पवन साय, भूपेंद्र सवन्‍नी, नारायण चंदेल, सुनील सोनी, संतोष पांडेय, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नवीन मारकंडेय, संजय श्रीवास्तव सहित सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व मोर्चा अध्यक्ष शामिल थे।