महासमुंद। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी (HARDEEP SINGH PURI) को महासमुंद में कांग्रेसियों ने काला झंडा दिखाया।
भैयाजी ये भी देखे: BREAKING: भिलाईखुर्द में बनेगा एनीकट, बुझेगी 23 हजार आबादी की प्यास
देशभर में लगातार कई दिनों से बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसके तहत देशभर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध (HARDEEP SINGH PURI) में कांग्रेसी धरना-प्रदर्शन दे रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद दौरे पर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी को भी विरोध का सामना करना पड़ा। वह महासमुंद पहुंचे। महासमुंद प्रवास के दौरान पटेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।