spot_img

आरा में RJD नेता पर चली गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

HomeNATIONALआरा में RJD नेता पर चली गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में...

दिल्ली। बिहार के आरा में बुधवार की देर शाम राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष (Shot down) को गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा और जमीरा गांव के छलका के बीच की है। गांव से आरा आ रहे युवा नेता को नजदीक से चार गोलियां मारी गयी हैं। इनमें दो गोली दाहिने साइड सीने, एक गोली पेट और एक बाएं जांघ में लगी है। इस गोली बारी कि घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे: Hanskhali Rape: बीजेपी विधायक ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना: कहा- कोर्ट को प्रशासन पर भरोसा नहीं

जख्मी युवा राजद नेता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी पिंटू कुमार उर्फ बिटेश्वर राय है। वह युवा राजद के आरा सदर प्रखंड के अध्यक्ष हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम बाइक पर सवार होकर जमीरा गांव (Shot down) से गोढ़ना रोड जा रहे थे। इस बीचजब वे धरहरा एवं जमीरा गांव के बीच छलका के पास पहुंचे तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली चला दी। घटना के बाद उन्होंने घायल हालत में अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना की जगह पर पहुंचने पर उनके परिजनों ने देखा की वे खून से लथपथ जमीन पड़े है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

गोली मारे जाने का कारण स्पष्ट नहीं

बता दें कि उनकी पत्नी जमीरा पंचायत से मुखिया का चुनाव (Shot down) भी लड़ चुकी हैं। गोली मारे जाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं हमलावरों के बारे में भी पता नहीं चल सका है। इधर, सरेशाम युवा नेता को गोली मारे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या राजद समर्थक अस्पताल भी पहुंच गए हैं। घटना के बाद राजद समर्थकों में आक्रोश भी देखा गया। वहीं सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राम विलास चौधरी पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। गोली मारने वालों की पहचान और धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।