धमतरी। धमतरी (DHAMTARI NEWS) में हाथियों का आतंक जारी है। लगातार दो दिनों में हाथी के कुचलने से 3 लोगों की मौत हो गई। झुंड से बिछड़े हाथी ने फिर एक महिला को कुचलकर मार डाला है। महिला रात में शौच के लिए गई हुई थी।
भैयाजी यह भी देखे: नारायणपुर में नक्सलियों ने बस्तर फाइटर्स में भर्ती अभियान का किया विरोध
घटना सीता नदी रिजर्व फॉरेस्ट के बिरनासिल्ली के जंगल की बताई जा रही है, जहां महिला की लाश मिली है। एक दिन पहले ही इसी हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार दिया था, जिसमें महिला और पुरुष की लाश मिली थी। वन विभाग (DHAMTARI NEWS) के अनुसार ओडिशा से हाथियों का दल आया है। इस दल में 30 हाथी है। इसमें 2 हाथी अलग हो गए है। झुंड से अलग हुए हाथी आतंक मचा रहे हैं। अब तक तीन लोगों की जान हाथी के कुचलने से जा चुकी हैं।