spot_img

भारत में कोरोना के ओमीक्रोन XE वेरिएंट की दस्तक, 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक

HomeNATIONALभारत में कोरोना के ओमीक्रोन XE वेरिएंट की दस्तक, 10 फीसदी ज्यादा...

मुंबई। भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक़ हो गई है। कोरोना के ओमीक्रोन XE वेरिएंट का पहला मरीज़ देश में महाराष्ट्र के मुंबई में मिला है। बंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर इकबाल सिंह ने इस बात की पुष्‍ट‍ि की है।

भैयाजी ये भी देखे : भारत का कृषि निर्यात पहुंचा 50 बिलियन डॉलर, 9 बिलियन डॉलर…

बीएमसी के कस्तूरबा अस्पताल और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में नेक्स्ट जेनरेशन जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में 376 सैंपल की टेस्‍ट‍िंग की गई। इसमें से 230 सैंपल मुंबई के निवासी थे। इसमें से एक मरीज में ओमीक्रोन XE वेरिएंट की पुष्‍ट‍ि हुई है।

इधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के ओमीक्रोन XE वेरिएंट को लेकर चेतावनी दी है। डब्लूएचओ ने कहा कि XE वेरिएंट के बारे में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में 19 जनवरी को पता चला था।

भैयाजी ये भी देखे : विधि पांड्या ने याद किया “मोसे छल की जाए” का पहला…

अभी तक इसके 600 सिक्वेंसेज की रिपोर्ट आई है और पुष्टि भी हुई है। शुरुआती अध्ययनों के अनुसार, XE वेरिएंट BA.2 की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। हालांकि, इस वेरिएंट को लेकर हमें और ज्यादा अध्ययन करने की आवश्यक्ता है।