spot_img

कोरोना बुलेटिन : भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बेहद कम, 60 हज़ार नए पॉजिटिव

HomeNATIONALकोरोना बुलेटिन : भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बेहद कम,...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में दुनिया भर के अन्य देशों की तुलना में कोरोन वायरस के कारण प्रति मिलियन आबादी में सबसे कम मौतें हुई हैं। मंत्रालय की ओर से  आंकड़े जारी करते हुए  कहा गया कि 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन आबादी की मृत्यु कम है, जो वर्तमान में 80 है।

कोरोना वायरस से भारत में गुरुवार को कुल 60,365 नए मामलें सामने आए है। इन आंकड़ों के साथ ही अब तक देश भर में कोरोना संक्रिमत मरीज़ों की कुल संख्या 7,365,435 पहुँच चुकी है। वहीं इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,12,144 तक पहुंच गया।

कोरोनो वायरस की चपेट में वैश्विक स्तर 39,151,144 लोग आ चुके है। जबकि इनमें से 29,368,363 मरीज़ों की ठीक हो चुके है, वहीं 1,102,418 अब तक मारे गए हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में 8,215,199 मामले हैं। इसके बाद भारत है, जिसमें 7,365,435 मामले, ब्राजील (5,170,996) और रूस (1,354,163) हैं।