spot_img

बड़ी ख़बर : रायपुर में बढ़ती गर्मी ने बदला स्कूलों का समय, अब सुबह लगेंगी कक्षाएं

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : रायपुर में बढ़ती गर्मी ने बदला स्कूलों का समय,...

रायपुर। बढ़ती गर्मी के बीच राजधानी रायपुर में स्कूलों का समय बदला गया है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ए.एन. बंजारा ने निर्देश भी ज़ारी कर दिए है। ज़ारी दिशा निर्देश के मुताबिक अब 29 मार्च यानी मंगलवार से स्कूलों में कक्षाओं का समय बदल दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : तेलंगाना में बंधक थे बस्तर के 33 मजदूर, कलेक्टर से लगाई…

नए समय सारणी के मुताबिक पहली पाली की कक्षाएं सुबह 8 के स्थान पर सुबह 7.30 से लगेंगी, जो 11.30 बजे तक चलेंगी। पहली पाली में प्राइमरी और मिडिल स्कुल की क्लास लगाई जाएगी। इसके आलावा दूसरी पाली में कक्षाओं का समय 11.30 बजे से 4.30 बजे तक तय किया गया है, जिसमें हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की क्लास चलेगी।

इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में ये भी स्पष्ट किया है कि जहाँ केवल एक ही पाली में स्कूल लगाया जाता है वहां सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

DEO ए.एन. बंजारा ने बताया कि “बढ़ती गर्मी में बच्चों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और इसका उनके स्वास्थ पर कोई असर न पड़े इसके चले स्कूलों का समय बदला गया है। इसके लिए हमने विस्तृत दिशा निर्देश भी ज़ारी कर दिए है। ये निर्देश रायपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।”

गर्मी की छुटि्टयों में भी हुई कटौती

राज्य सरकार ने इस शिक्षा सत्र के ग्रीष्म अवकाश में भी कटौती की है। अब की बार सूबे के शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : व्यापमं ने बदली पटवारी चयन परीक्षा की तारीख़, अब 17 के…

आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित था।

मार्च महीने में 38 डिग्री पहुंचा पारा

इधर मार्च महांत में ही तेज़ धुप और चिलचिलाने वाली गर्मी पड़ रही है। प्रदेश राजधानी रायपुर में चिलचिलाती धूप से बड़े-बच्चे सभी परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। वहीं विभाग ने आने वाले 7 दिनों में ही पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई है।