spot_img

कलेक्टर और एसपी ने खैरागढ़ विधानसभा में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

HomeCHHATTISGARHकलेक्टर और एसपी ने खैरागढ़ विधानसभा में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 की तैयारी संबंध में स्थैतिक निगरानी दल, चेकपोस्ट और निर्वाचन के लिए बनाये गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

भैयाजी ये भी देखे : दो वक़्त खुलेंगी राशन दुकानें, सुबह 7 से 11 और दोपहर…

कलेक्टर सिन्हा ने सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान रखते हुए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़ईटोला में स्थैतिक निगरानी दल का निरीक्षण किया। चेक पोस्ट में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकपोस्ट में वाहनों की जांच, आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी संबंधी रजिस्टर संधारित करने कहा। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट में प्रत्येक आने-जाने वाली वाहनों की जांच की जाए और इसकी वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करें।

मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के लिए बनाए गए मतदान केन्द्र पेण्ड्रीकला, भरदाकला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, छाव, हेल्प डेस्क, शौचालय, मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित होना चाहिए।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : बृजमोहन होंगे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा, चुनाव…

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहें। इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी खैरागढ़ श्री लवकेश धु्रव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।