रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कोरोना महामारी के बीच हुए स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जाँच होगी। विधानसभा में भाजपा विधायक के सवाल के जवाब के बाद मंत्री की ओर से सदन में ये घोषणा की गई है।
भैयाजी ये भी देखे : विधानसभा : कॉलेज की परीक्षा का मामला, उमेश बोले-ऑफ़लाइन ही होंगे…
दरअसल विधायक सौरभ सिंह ने सदन में सवाल उठाया। इसमें विधायक सिंह ने जांजगीर-चांपा जिले में वेंटिलेटर की खरीदी के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मामला उठाते हुए विधायक सिंह ने आरोप लगाया था कि केवल एक कोटेशन के आधार पर पांच करोड़ रूपए से ज्यादा के वेंडिलेटर खरीदे गए।
भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : बारनवापारा अभ्यारण में दो काले हिरणों की मौत,…
सौरभ सिंह ने यह भी कहा कि विधानसभा में 28 वेंडिलेटर की खरीदी की जानकारी दी जा रही है, जबकि पहले विधानसभा में ही बताया गया था कि सात वेंटिलेटर की खरीदी हुई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के हस्तक्षेप के बाद मंत्री मो.अकबर ने पूरे प्रकरण की जांच की घोषणा की।