spot_img

जीवनदायिनी अरपा नदी में बनेगा एक और फोरलेन पुल

HomeCHHATTISGARHBILASPURजीवनदायिनी अरपा नदी में बनेगा एक और फोरलेन पुल

बिलासपुर। जीवनदायिनी अरपा नदी में एक और फोरलेन पुल (BILASPUR NEWS) का निर्माण होगा। नए फोरलोन पुल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में फंड भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही अरपा में यह आठवां वां पुल होगा जो अरपापार सरकंडा को बिलासपुर से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भैयाजी यह भी देखे: BREAKING: पुलिस वेरिफिकेशन के बिना नहीं बनेगा अब पेंट्रीकार कर्मचारियों का पहचान पत्र

अरपा नदी में दो जगह बैराज का निर्माण किया जा रहा है। सरकंडा शिवघाट और जूनाबिलासपुर स्थित पचरीघाट में निर्माण कार्य चल रहा है। जल संसाधन विभाग की देखरेख में बनाए जा रहे बैराज के पीछे अरपा नदी में बारहमासी पानी बहाने और भूजल स्तर को बनाए रखने की कवायद मानी जा रही है।

बुधवार को मुख्यमंत्री ने बजट (BILASPUR NEWS) में अरपा नदी में नया फोरलेन पुल के अलावा जिले में सड़कों का जाल बिछाने के लिए एक अरब एक करोड़ स्र्पये की सौगात दी है। सड़कों के निर्माण से गांव और शहर के बीच दूरी कम करना और किसानों के अलावा सब्जी-भाजी की खेती करने वाले छोटे व्यवसायियों को गांव से शहर में बाजार उपलब्ध कराना माना जा रहा है। आवागमन की सुविधा बढ़ने से आर्थिक समृद्धि के द्वार भी खुलेंगे।

बजट में 101 करोड़ 20 लाख  से विकास के होंगे 29 कार्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार (BILASPUR NEWS)  को वित्तीय वर्ष 2022-23 बजट में जिले को भी पर्याप्त महत्व दिया है। बजट में 101 करोड़ 20 लाख रुपये के 29 विकास कार्यो की सौगात दी गई। ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। चालू बजट में 21 करोड़ 66 लाख रुपये की प्रथम किस्त की राशि जारी की गई है। इससे ग्रामीणों की शहर पहुंच आसान होगी।