spot_img

किसानों में रुझान बढ़ाने सरकार बना रही योजना

HomeCHHATTISGARHBILASPURकिसानों में रुझान बढ़ाने सरकार बना रही योजना

बिलासपुर। नकद फसल लेने किसानों को प्रेरित करने की राज्य सरकार योजना (BILASPUR NEWS) बना रही है। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों व मैदानी अमले को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसानों से संपर्क कर नकद फसल का लाभ बताएंगे और धान के बजाय दलहन तिलहन और सुगंधित धान की खेती के लिए उनका मन बनाएंगे।

भैयाजी यह भी देखे: गुरुघासीदास नेशनल पार्क में रायपुर नंदनवन से छोड़े जाएंगे 100 चीतल और सांभर

धान की फसल में पानी की ज्यादा व मेहनत के हिसाब से फायदा ना मिलने के कारण किसानों की आर्थिक दशा में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए राज्य शासन ने किसानों को नकद फसल (BILASPUR NEWS)  की ओर स्र्झान बढ़ाने अभियान चलाने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा है। कृषि विभाग के अलावा राजस्व विभाग के मैदानी अमले को भी बराबर की जिम्मेदारी दी जा रही है। कृषि और राजस्व विभाग का मैदानी अमले की किसानों से सीधा संपर्क रहता है। खेती किसानी के काम में किसान इनकी सलाह मशविरा को तव्वजो भी देते हैं।

रबी फसल में धान के लिए नहीं मिलेगा पानी

रबी फसल में धान की खेती को हतोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने सिंचाई के लिए नहरों से पानी की आपूर्ति न करने का निर्देश जारी कर दिए । जल संसाधन विभाग (BILASPUR NEWS)  के द्वारा सिंचाई सुविधा वाले किसानों को इस संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। गांव में कोटवार के जरिए मुनादी भी कराई जा रही है। रबी सीजन में धान की खेती करने वाले किसानों को नहरों से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति इस बार नहीं की जाएगी।

वैकल्पिक फसल कुल रकबा(हेक्टेयर में) किसान

  • सुगंधित धान 5909.00 5672
  • जिंक धान 230.00 822
  • जैविक धान 1200.00 1980
  • मक्का 890.00 810
  • कोदो कुटकी 50.00 105
  • रागी 15.00 33