spot_img

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं, आज हल्की बारिश के आसार

HomeCHHATTISGARHबंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं, आज हल्की बारिश के...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त दक्षिण हवा के कारण गुरुवार (MAUSAM NEWS) को प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

भैयाजी ये भी देखे : जेल ले जा रहे आरोपी ने घुमा दी स्टेरिंग, तीन की मौत

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। अब सुबह बस हल्की ठंड (MAUSAM NEWS) बने रहती है और दोपहर के साथ रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर के समय तो धूप की चुभन बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी के कारण अब घरों और आफिसों में पंखे,एसी शुरू हो गए है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी अपने और तीखे तेवर दिखाएगी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम में कोई विशेष बदलाव (MAUSAM NEWS) की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी अपने और तीखे तेवर दिखाएगी। आने वाले सात से आठ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके कारण ही बंगाल की खाड़ी से नम युक्त दक्षिण हवाएं प्रदेश में आने की संभावना है। इसके कारण ही गुरुवार तीन मार्च को प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।