अयोध्या। उत्तर प्रदेश (UP Election 2022) में विधानसभा चुनाव का आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच अयोध्या से डीएम आवास के बोर्ड के रंग परिवर्तन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बता दें कि डीएम आवास के बोर्ड को भगवा से हरा रंग में पेंट कर दिया गया है। लोग बोर्ड के रंग बदलने से मतलब सरकार बदलने का लगा रहे हैं।
भैयाजी ये भी देखे : भारत में COVID-19 केसों में 13 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 6,561 नए संक्रमित
हालांकि, अयोध्या प्रशासन इस पूरे प्रकरण (UP Election 2022) पर कुछ नहीं बोल रहा है।दरअसल, यूपी में जब सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी थी, तब बोर्ड को भगवा रंग से पेंट कर दिया गया था। लेकिन इस पर हंगामा होने के बाद अब फिर बोर्ड को एक तरफ़ से भगवा और दूसरी तरफ़ हरे रंग से पेंट कर दिया गया है।
बता दें यह घटना तब हुई है, जब यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 ) के लिए वोटिंग हो रही है। इसको लेकर विपक्षी दल अलग-अलग तरीके के सियासे मायने लगा रहे हैं। यूपी में पांच चरणों का मतदान हो चुका है। छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। छठे चरण में जिन दस जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें गोरखपुर, अंबेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। इसके बाद एक और चरण का मतदान होना बाकि है। मतगणना 10 मार्च को होगी।