spot_img

अच्छी ख़बर : होम आइसोलेशन का रायपुर माडल हो रहा सफल, 12171 हुए स्वस्थ

HomeCHHATTISGARHअच्छी ख़बर : होम आइसोलेशन का रायपुर माडल हो रहा सफल, 12171...

रायपुर। कोरोना संक्रमित लेकिन बिना लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस आइसोलेशन अवधि में मरीजों के समुचित उपचार के साथ ही उनका मनोबल भी ऊँचा रखना जरूरी होता है। रायपुर जिले का होम आइसोलेशन सिस्टम यह काम बखूबी कर रहा है और यह दूसरे जिलों के साथ अन्य राज्यों के लिए भी माॅडल साबित हो रहा है।

जिले के एडीएम विनीत नन्दनवार के मार्गदर्शन में रायपुर जिला कलेक्टोरेट में बनाए गए होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम जो कि 24 × 7 संचालित है, यहाँ हर समय गहमा गहमी रहती है। इसके काम की शुरूआत बिना लक्षण वाले मरीजों के पाजिटिव चिन्हांकन होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन एप के जरिये ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद नोडल अधिकारियों के माध्यम से घर तक दवाइयां पहुचाने से होती है।

भैयाजी ये भी पढ़े : कोरोना बुलेटिन : भारत में 91 फीसदी हुआ रिकवरी रेट, 8 लाख एक्टिव मरीज़

फिर डाक्टर की अनुमति के बाद होम आइसोलेशन की अवधि प्रारंभ होती है। काउंसलर मरीजों को समय समय पर फोन करते हैं, उनकी तबीयत जानने के लिए और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए भी। आपातकालीन नम्बर के माध्यम से विशेषज्ञ डाक्टर्स, मरीजों की समस्याएं सुन कर उसका हल भी बताते हैं।

14602 मरीजों को दी थी होम आइसोलेशन की अनुमति
अब तक रायपुर जिले में 14602 मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। इसमें  से 12171 होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर स्वस्थ हो गए हैं। वहीं होम आइसोलेशन के दौरान तबीयत ज्यादा खराब लगने पर तत्काल असिस्टेंट नोडल अधिकारियों डॉ अंजलि शर्मा, नोविता सिन्हा, चंद्रकांत राही के माध्यम से मरीजों को हॉस्पिटल या कोविड केअर सेन्टर भेजा जाता है।

भैयाजी ये भी पढ़े : डॉक्टरों ने चेताया – त्यौहारों में न बरतें लापरवाही, ठंड बढ़ने पर हो सकता है “कोरोना ब्लास्ट”

ऐसे मामलों में लगातार जोन, ब्लॉक और जनपद में नियुक्त किये गए चिकित्सकों को ऑनलाइन कंसल्टेशन की जिम्मेदारी दी गयी है और आपात स्थिति में रिस्पांस टीम की त्वरित तैयारी की वजह से रायपुर में होम आइसोलेशन मैनेजमेंट का माडल सफल हो रहा है।