spot_img

CGVyapam : व्यावसायिक परीक्षा मंडल में दो सहायक नियंत्रक नियुक्त, आदेश जारी…

HomeCHHATTISGARHCGVyapam : व्यावसायिक परीक्षा मंडल में दो सहायक नियंत्रक नियुक्त, आदेश जारी...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल में सहायक नियंत्रक के पद गैलेन्द्र कुमार साहू एवं टी.आर.साहू की नियुक्ति राज्ंय शासन द्वारा की गई है।

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक तखतपुर के व्याख्याता (ई.टी.एन.टी.) गैलेन्द्र कुमार साहू एवं शा.उ.मा. विद्यालय सोरितखुर्द जिला गरियाबंद के व्याख्याता टी.आर.साहू को व्यावसायिक परीक्षा मंडल में प्रतिनियुक्ति के आधार पर सहायक नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया गया है।