spot_img

संत गाडगे की जयंती आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन

HomeCHHATTISGARHसंत गाडगे की जयंती आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और धोबी समाज के गुरू संत गाडगे की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। बघेल ने कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धोबी परिवार में जन्मे संत गाडगे महाराज ने पैदल यात्राएं की और जन-जन तक मानव कल्याण का संदेश दिया।

उन्होंने अपने कीर्तनों के माध्यम से समाज को जातिवाद, अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का मार्ग दिखाया। बघेल ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए संत गाडगे के संदेश हमेशा सद्भाव, प्रेम और समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।