spot_img

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का छतीसगढ़ दौरा, बस्तर संभाग में लेंगी बैठकें

HomeCHHATTISGARHBASTARभाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का छतीसगढ़ दौरा, बस्तर संभाग में लेंगी...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छतीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर 19 फरवरी को आ रही है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : नए बस स्टैंड के नज़दीक बग़ैर लाइसेंस के…

भाजपा मीडिया प्रभारी नालिनेश ठोकने ने बताया कि प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 19 फरवरी की सुबह 12 बजे जगदलपुर पहुचेंगी। उसके बाद वह दंतेवाड़ा रवाना होंगी। वहाँ जिला कार्यसमिति में भाग लेने के बाद उनकी चर्चा मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षो,महामंत्री व वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में 5 से 6 साल के बच्चों के लिए “बालवाड़ी”…

20 फरवरी को वह कोंडागांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी व वहाँ के जनप्रतिनिधियो,वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। 21 फरवरी को कांकेर जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी साथ ही अंतागढ़ विधानसभा,कांकेर विधानसभा व भानुप्रतापपुर विधानसभा की बैठक में शामिल होंगी।