spot_img

छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह का चयन IPL में

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के शशांक सिंह का चयन IPL में

रायपुर। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग IPL में छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह काे 20 लाख की बेस प्राइज में खरीदा गया है। अपकैप्ड खिलाड़ी शशांक को हैदराबाद टीम ने खरीदा है। शशांक सिंह राइट हैंड बेस्टमैन-राइट आर्म मीडियम पेशर गेंदबाज हैं।

भैयाजी यह भी देखे: ई-डिस्टिक पोर्टल: सिटीजन आइडी के दुरुपयोग रोकने के लिए चिप्स की पहल

IPL  में दिल्ली डेयरडेविल्स व राजस्थान रायल के सदस्य रहे हैं। राज्य के पांच खिलाड़ियों का नाम आक्शन लिस्ट में था। इसमें छत्तीसगढ़ टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया की बेस प्राइज 40 लाख के अलावा अमनदीप खरे, अजय मंडल, शुभम सिंह और शुभम अग्रवाल की बेस प्राइज 20 लाख थी।

राजस्थान के रहले वाले हैं शशांक

शशांक सिंह मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं। 2019 में छत्तीसगढ़ रणजी टीम में उनकाे मौका मिला। इससे पहले मुंबई टीम में खेलते थे। शशांक अब रायपुर में रहते हैं। और छत्तीसगढ़ टीम के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं।