spot_img

यूक्रेन संकट: पुतिन और बाइडन की फोन पर एक घंटे चली वार्ता समाप्त

HomeINTERNATIONALयूक्रेन संकट: पुतिन और बाइडन की फोन पर एक घंटे चली वार्ता...

एजेंसी। यूक्रेन संकट (Ukraine crisis) के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच फोन पर चली लंबी वार्ता समाप्त हो गयी है। व्हाइट हाउस का कहना है कि खुफिया रिपोर्टें हैं कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है। व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच 62 मिनट तक बातचीत हुई।

भैयाजी यह भी देखे: गोवा चुनाव से पहले बोले केजरीवाल, ‘ममता को एक फीसदी भी नहीं मिलेगा वोट’

रूस ने यूक्रेन (Ukraine crisis) की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है और पड़ोसी देश बेलारूस में युद्धाभ्यास के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि खुफिया सूचना मिली है कि रूस बुधवार को हमला कर सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सूचना कितनी पुष्ट है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन के आसपास रूस का सैन्य जमावड़ा उस बिंदु पर पहुंच गया है जहां से वह किसी भी समय आक्रमण कर सकता है। हालांकि रूस लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि वह यूक्रेन पर आक्रमण करने वाला है।