spot_img

किसानों की जेब में पहुंची 20 हजार करोड़ की राशि, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आएगी तेजी

HomeCHHATTISGARHकिसानों की जेब में पहुंची 20 हजार करोड़ की राशि, प्रदेश की...

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में इस बार धान की बंपर खरीदी की (DHAAN KHARIDI ) गई है। विभाग की मानें तो 97.97 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी सरकार द्वारा की गई है, जिसके एवज में सरकार ने उन्हें लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया है। इस विषय में कांग्रेस का कहना है कि इससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा। वे इस पैसे का इस्तेमाल किसान बाजार में करेंगे, जिससे बाजार भी मजबूत होगा।

भैयाजी यह भी देखे: नक्सलियों ने बीजापुर में इंजीनियर को किया अगवा

हालांकि विपक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय पूल में धान का कोटा बढ़ाए (DHAAN KHARIDI )  जाने के कारण किसानों को ज्यादा लाभ मिला है। लेकिन अर्थशास्त्री का मानना है कि जहां एक ओर किसानों को दी गई इस राशि से बाजार में थोड़ा असर पड़ेगा।इसके अलावा इसका असर सरकार के खजाने पर भी पड़ेगा। अर्थशास्त्री का यह भी कहना है कि इस राशि का उपयोग किसान आगामी फसलों, जमीन को खरीदने या फिर खेती से संबंधित चीजों में नहीं कर रहे हैं। बल्कि मोटरसाइकिल, कार, व्हीकल या फिर अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर खर्च कर रहे हैं। जिससे दीर्घकालीन लाभ उन्हें नहीं मिलेगा। इसके लिए दी जाने वाली राशि का किस तरह प्रयोग किया जाए, इसकी जानकारी भी किसानों को देनी होगी।

ये है धान खरीदी का रिकॉर्ड

खाद्य विभाग अनुसार 7 फरवरी की स्थिति में सरकार ने 97.97 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी की है, जो रिकॉर्ड खरीदी रही है। इस साल धान खरीदी 1 दिसंबर 2021 से शुरू की गई जो कि 7 फरवरी 2022 को संपन्न हुई। पिछले साल की बात करे तो वर्ष 2021 में 92 लाख मैट्रिक टन, वर्ष 2020 में 83.94 लाख मैट्रिक टन और साल 2019 में 80.37 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस साल खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान बेचने के लिए कुल 2406560 किसानों ने पंजीयन कराया था। धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या में लगभग सवा लाख और पंजीकृत धान के रकबे में लगभग 2 लाख 18 हजार की वृद्धि हुई है।