spot_img

रेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी

HomeCHHATTISGARHBILASPURरेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी

बिलासपुर। जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर और अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन ने जारी किया गया है।

रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम ठाकुरदेवा में 76.32 लाख रू, गिधपुरी में 110.70 लाख रू, भठचौंरा में 105.09 लाख रू, खपरी ओ. में 75.92 लाख रू., मानिकचौरी में 89.12 लाख रू., मचहा में 75.90 लाख रू., हरदी में 62.05 लाख रू., गोबरी में 67.73 लाख रू., मनवा में 96.12 लाख रू., सेमराडीह में 53.22 लाख रू., रहटाटोर में 70.70 लाख रू., पचपेड़ी में 106.35 लाख रू., डोमगांव में 49.42 लाख रू., जैतपुरी में 43.52 लाख रू., खपरी (क) में 48.47 लाख रू., रलिया में 44.89 लाख रू., आमाकोनी में 46.81 लाख रू, आमगांव में 72.86 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

भैयाजी ये भी देखे : बसंतपुर में तैयार हो रहा “हमर लैब” ज़ायज़ा लेने पहुंचे कलेक्टर, 140 तरह की होगी जाँच

इसी प्रकार विकासखण्ड बिल्हा (Jal Jeevan Mission) के ग्राम मानिकपुर में 106.20 लाख रू., पथरखान में 110.16 लाख रू., बन्नाकडीह में 121.51 लाख रू., खैरा डी में 159.16 लाख रू., धौंरामुड़ा में 111.69 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है तथा विकासखण्ड कोटा के मिट्ठुनवागांव में 38.53 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (पटेलपारा) में 37.80 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (बंधवापारा) में 20.32 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (छिपापारा) में 16.90 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (रवनपारा) में 17.90 लाख रू. और मिट्ठुनवागांव (आवासपारा) में 19.83 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। कलेक्टर ने इन सभी योजनाओं को समय-सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।