spot_img

Breaking News : मरवाही विधानसभा में डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव बने कांग्रेस के प्रत्याशी

HomeCHHATTISGARHBILASPURBreaking News : मरवाही विधानसभा में डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव बने कांग्रेस...

रायपुर। देशभर में विभिन्न विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ की एकमात्र विधानसभा सीट मरवाही पर भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। विधानसभा क्रमांक 24 मरवाही से कांग्रेस ने डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव के नाम की चर्चा लिस्ट जारी होने से पहले ही आम थी। अब कांग्रेस आलाकमान ने भी इस नाम पर मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति ने 4 नामों का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजा था, जिसमें से आज कृष्ण कुमार ध्रुव के नाम पर मुहर लगाई गई।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा सीट पर कल ही डॉ गंभीर सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉ गंभीर सिंह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक है। जिनके नाम पर मुहर प्रदेश चुनाव समिति के बाद केंद्रीय चुनाव समिति ने भी लगाई है।