spot_img

Corona Update : 13 लाख एक्टिव केस, आज 1 लाख 27 हज़ार नए मरीज़ मिले

HomeNATIONALCorona Update : 13 लाख एक्टिव केस, आज 1 लाख 27 हज़ार...

 

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना 1,27,952 नए मरीज़ों की पहचान हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इन नए मामलों के बाद अब भारत में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 13,31,648 पहुँच गई है।

सक्रिय मामलों की दर 3.16 प्रतिशत है। वहीं देश में स्वस्थ होने की वर्तमान दर 95.64 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 2,30,814 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,02,47,902 है। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 7.98 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 11.21 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि अब तक 73.79 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, वहीं बीते चौबीस घंटों में 16,03,856 जांच की गई।

इधर देश में पिछले 24 घंटों में 47 लाख से अधिक (47,53,081) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 168.98 करोड़ (1,68,98,17,199) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,87,05,424 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।