spot_img

Train Cancel : बिलासपुर रूट की आधा दर्जन गाड़ियां रद्द, सबवे बनाने लिया ब्लॉक

HomeCHHATTISGARHBILASPURTrain Cancel : बिलासपुर रूट की आधा दर्जन गाड़ियां रद्द, सबवे बनाने...

रायपुर। बिलासपुर रेल रूट पर चलने वाली आधा दर्जन रेल गाड़ियां रद्द (Train Cancel) कर दी गई है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के उसलापुर-घूटकू स्टेशनों के मध्य किमी 729 / 19-21 में स्थित समपार संख्या बीके-06 लोखडी फाटक में सबवे का काम क्या जाना है।

भैयाजी ये भी देखे : Video : CRPF कैंप में मना “गणतंत्र उत्सव” योगेश अग्रवाल और…

जिसके लिए 30 जनवरी 2022 को ब्लाक लेकर इस काम को पूरा करने के फैसला बिलासपुर रेल मंडल के अफसरों ने लिया है। इस ब्लॉक के चलते तक़रीबन आधा दर्जन ट्रेन रद्द (Train Cancel) कर दी गई है। वहीँ कुछ एक ट्रेनों को परिवर्तित समय के साथ रवाना किया जाएगा। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है।

Train Cancel : ये गाड़ियां हुई रद्द

1. दिनांक 30 जनवरी 2022 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2. दिनांक 29 जनवरी 2022 को चिरमिरी से चलने वाली गाडी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3. दिनांक 30 जनवरी 2022 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4. दिनांक 29 जनवरी 2022 को इंदौर से चलने वाली गाडी संख्या 18233 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5. दिनांक 29 जनवरी 2022 को बरौनी से चलने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6. दिनांक 30 जनवरी 2022 को गोंदिया से चलने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

भैयाजी ये भी देखे : सीएम भूपेश बघेल को डॉ रमन की चिंता, कहा “स्मृतिलोप के…

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां :-

0 दिनांक 29 जनवरी 2022 को पुरी से चलने वाली गाडी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।