spot_img

जीवा धौनी ने बढ़ाई रांची पुलिस की चिंता, पढ़े पूरा मामला…..

HomeNATIONALजीवा धौनी ने बढ़ाई रांची पुलिस की चिंता, पढ़े पूरा मामला.....

रांची. मैच हारने पर क्रिकेटर्स की पत्नी और गर्लफ्रेंड की आलोचना सोशल मीडिया में आम बात है। सोशल मीडिया में पहली बार ट्रोलर्स ने क्रिकेटर्स के बच्चों पर निशाना साधा है। ट्रोलर्स की निंदा और उनके अपशब्दों का शिकार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) की बेटी हुई है। मामलें में झारखंड बोर्ड के निंदा करने के बाद गुजरात पुलिस ने कच्छ जिले से सोशल मीडिया में महेंद्र सिंह धौनी की बेटी के खिलाफ टिप्पणाी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। रांची के रातू पुलिस स्टेशन में धौनी की बेटी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

7 नवंबर के मैच के बाद की घटना

7 नवंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच था। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान बुधवार को 168 रन के आसान दिख रहे लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा।

मैच के बाद कप्तान धौनी समेत सीएसके के कुछ बल्लेबाज प्रशंसकों की आलोचना का शिकार बने। जिसमें केदार जाधव प्रमुख थे, जिन्होंने 12 गेंदों पर मात्र 7 रन बनाए। कुछ यूजर्स ने धौनी के साथ उनकी पांच साल की बेटी के खिलाफ भी शर्मनाक टिप्पणी की। मामलें की जानकारी होने पर झारखंड क्रिकेट बोर्ड ने संज्ञान लिया और फिर रांची पुलिस ने मामलें में केस दर्ज करके गुजरात पुलिस की मदद से कार्रवाई की है।

आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

इधर, सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) को मिली धमकी के बाद उनके सिमलिया व हरमू स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) व पूर्व क्रिकेटरों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी के गिरफ्तारी की मांग की है।

धौनी परिवार के साथ सिमलिया में रहते हैं और अभी दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में व्यस्त हैं। धमकी के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई है। सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी पहले से ज्यादा करने का वरीय अधिकारियों ने निर्देश दिया हैं। आदेश के बाद रातू थाना प्रभारी रंजन लाल ने शनिवार को धौनी के फार्म हाउस का सुरक्षा से संबंधित जायजा भी लिया। इसके अलावा धौनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है।