spot_img

पैदल चलकर खाद्य मंत्री पहुंचे कदनई घुनघुट्टा नदी पुल, किया भूमिपूजन

HomeCHHATTISGARHपैदल चलकर खाद्य मंत्री पहुंचे कदनई घुनघुट्टा नदी पुल, किया भूमिपूजन

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के करदना और मैनपाट विकासखंड के कदनई  बीच बहने वाली घुनघुट्टा नदी पर पुल निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Amarjit Bकेhagat) ने किया। वे करदना से कदनई पैदल पहुंचे।

भैयाजी यह भी देखे: 24 घंटे में 3.37 लाख नए कोरोना संक्रमित, जानें देश का हाल

घुनघुट्टा नदी को भी उन्होंने पैदल ही पार किया। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, लंबे समय से यहां कनेक्टिविटी की मांग हो रही थी, ग्रामवासियों की मांग और जरूरतों को समझने के लिए करदना से कदनई तक पैदल चलने का निर्णय लिया। दरअसल सरगुजा जिले (Amarjit Bhagat)  के करदना- कदनई- समनिया और केनापारा-घोघरा-सलयाडीह के सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति पिछले दिनों प्रदान की गई थी।लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 10 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।

वर्षों से की जा रही सड़क निर्माण की मांग

इन सड़कों के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। खासकर करदना-कदनई-समनिया सड़क क्षेत्रवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने बेहद जरूरी थी। करदना, सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में आता है। बतौली की ओर से यहां तक सड़क है। कदनई,मैनपाट विकासखण्ड में आता है। करदना और कदनई के बीच घुनघुट्टा नदी बहती है।इधर मैनपाट की ओर से अंबिकापुर-मैनपाट मुख्य मार्ग से समनिया तक सड़क है लेकिन समनिया के आगे कदनई तक जंगल पहाड़ होने से लोगों को जनपद मुख्यालय आने लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। हर साल समनिया और कदनई के बीच जंगल,पहाड़ के बीच की कच्ची सड़क का मरम्मत गांववाले करते थे। लगातार सड़क निर्माण की मांग उठ रही थी।