spot_img

ठाणे जेल में भी कोरोना की दस्तक, 32 कैदी और 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

HomeNATIONALठाणे जेल में भी कोरोना की दस्तक, 32 कैदी और 3 स्टाफ...

नई दिल्ली। देश में सबसे ज्यादा कोरोना (Corona) के मामले मुंबई में हैं। अब मुंबई के बाद जेलों में भी कोरोना विस्फोट होने लगा है।

मुंबई जेल के बाद अब कल्याण के आधारवाड़ी जेल में 32 कैदी कोरोना (Corona) पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा 3 स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह ठाणे के कल्याण इलाके में स्थित आधारवाड़ी जेल में कुल 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव लाए गए लोगों को जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इससे पहले कल मुम्बई की आर्थर रोड जेल में 30 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

भैयाजी ये भी देखे : यूपी की इन 55 सीटों पर इस बार बीजेपी को फंसा देगा सपा-RLD गठबंधन?

क्वारंटीन सेंटर में कैदियों को रखा गया  

आधारवाड़ी जेल में वर्तमान में 1500 से ज्यादा कैदी रहते हैं। जेल अधीक्षक अंकुश सदफुले ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों का स्वास्थ्य सही है।हालांकि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। मुंबई जेल में 30 कैदी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आधाड़वाड़ी जेल में भी कैदियों (Corona) के कोरोना टेस्ट कराए जाने का फैसला किया गया। इसके बाद पाया गया कि 35 लोगो कोरोना पॉजिटिव हैं। आधारवाड़ी जेल में एक क्वारंटीन सेंटर भी बनाया गया है जहां कुछ संक्रमित कैदियों को रखा जा रहा है। जेल अधीक्षक अंकुश सदफुले ने बताया कि डॉन बॉस्को स्कूल में कैदियों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।