spot_img

ऐप बनाने वाले ओंकारेश्‍वर ठाकुर को अदालत ने 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा

HomeNATIONALऐप बनाने वाले ओंकारेश्‍वर ठाकुर को अदालत ने 4 दिनों के पुलिस...

दिल्ली। सुल्ली डील्स ऐप (SulliDeals app creator) के जरिए मुस्लिम महिलाओं के फोटो ऑनलाइन जारी करने के मामले में गिरफ्तार ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली की अदालत ने 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक ओंकारेश्वर ही इस ऐप का क्रिएटर है। इसी के साथ इस पुराने मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने सुल्ली डील्स ऐप बनाने के आरोप में (SulliDeals app creator) ओंकारेश्वर ठाकुर को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओंकारेश्वर ठाकुर ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जो मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करता था। माना जा रहा है कि ओंकारेश्वर ठाकुर से पूछताछ के बाद और नाम सामने आ सकते हैं।

भैया जी यह भी देखे: कोरोना के डर से 5 लोगों ने जहर पिया, मां-बेटे की चली गई जान

जुलाई 2021 में बनाया था ऐप

25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब पर सुल्ली डील ऐप (SulliDeals app creator) बनाया था। ऐप के जरिए कई मुस्लिम महिलाओं की उनकी सहमति के बिना नीलामी के लिए तस्वीरें अपलोड की गई थीं। ओंकारेश्वर ठाकुर बीसीए का छात्र है। जुलाई 2021 में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था।