spot_img

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय जाप

HomeCHHATTISGARHभाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय जाप

रायपुर। पंजाब में प्रधानमंत्री (RAIPUR NEWS) का काफिला रोकने के बाद उनकी जान को खतरा हो गया था। प्रधानमंत्री की जान पर खतरा टलने के बाद भाजपाई पूजा पाठ कर रहे हैं। उनके बेहतरी के लिए रायपुर में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक के बाद महामृत्यंजय पाठ कराया।

भैयाजी ये भी देखे : किसानों को जमीन का 3 साल में नहीं मिला मुआवजा, ठंड में रात को सड़क पर धरना दे रहे किसान

रायपुर के महादेवघाट पर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मूणत के अलावा महिला मोर्चा, संभागों के पदाधिकारियों, रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षदों के साथ रायपुर के कार्यकर्ताओं ने महादेव घाट के हटकेश्वर महादेव मंदिर में जुटे थे। हटकेश्वर मंदिर में पहले सभी ने मिलकर रुद्राभिषेक किया। इसके बाद ब्राह्मणों (RAIPUR NEWS)  ने महामृत्यंजय पाठ किया जिसका सस्वर पाठ भाजपा के पदाधिकारियों ने किया। भाजपाइयों ने कहा पंजाब में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में साजिश किया है, वहीं कांग्रेस पंजाब की कांग्रेस सरकार की साजिशों को छिपाने के लिए उल्टा बयान दे रही है। जो किसी देशवासी के गले नहीं उतर रही है।

ये लोग थे मौजूद

कोरोना संक्रमण (RAIPUR NEWS)  की गाइडलाइन को देखते हुए पाठ के कम लोगों को ही को बुलाया गया था। इस दौरान विधायक पूर्व विधायक राजेश मूणत, नंदे साहू, राजीव अग्रवाल, अशोक पांडेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष तिवारी,ओंकार बैस, रमेश सिंह ठाकुर, किशोर महानंद, मीनल चौबे, अनुराग अग्रवाल, सत्यम दुबे, डा. सलीम राज, सीमा साहू, सुरेंद्र पाटनी, बजरंग खंडेलवाल, अमित मैसेरी, गुंजन प्रजापति, गोविंदा गुप्ता, राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित है।