spot_img

Breaking : बिरगांव में कांग्रेस का सभापति, भाजपा-जोगी गठबंधन से हुई क्रास वोटिंग

HomeCHHATTISGARHBreaking : बिरगांव में कांग्रेस का सभापति, भाजपा-जोगी गठबंधन से हुई क्रास...

रायपुर। बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस महापौर के बाद सभापति के पद पर भी जीत दर्ज़ की है। ये जीत इस लिहाज़ से भी मायने रखती है क्यों कि यहाँ कांग्रेस के खिलाफ तैयार हुए भाजपा जोगी कांग्रेस के गठबंधन में से भी एक ने क्रॉस वोटिंग की है। यानी कांग्रेस ने अपने बहुमत के आलावा विपक्षी खेमे में भी सेंधमारी कर दी है।

भैयाजी ये भी देखे : बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह, पहले दिन 1.86 लाख बच्चों…

कांग्रेस की तरफ से सभापति के लिए कृपाराम निषाद को प्रत्याशी बनाया गया था, वहीं भाजपा जोगी कांग्रेस गठंबंधन ने एवज़ देवांगन को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद हुए मतदान में कांग्रेस के कृपाराम को कुल 26 वोट और एवज़ को 14 वोट मिले।

इधर कांग्रेस की टिकट पार चुनाव जीत कर पहुंचे पार्षद नंदलाल देवांगन को बाकी पार्षदों ने मतदान कर महापौर बनाया है। वहीं भाजपा की तरफ से पतिराम साहू को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया था, जिन्हे हार का सामना करना पड़ा।

बीरगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए आज हुई वोटिंग में नंदलाल को कुल 25 वोट मिले है। वहीं नंदलाल के ख़िलाफ़ मैदान में उतरे भाजपा के पार्षद पतिराम साहू को 15 वोट ही मिल पाए।

गौरतलब है कि बिरगांव नगर निगम में 19 पार्षद कांग्रेस के जीत कर आए है, जिसमें चुनाव परिणाम के बाद दो निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। इस लिहाज़ से अब कांग्रेस पार्षदों की कुल संख्या बिरगांव नगर निगम में 21 की हो गई थी।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्ज़ा, नंदलाल देवांगन…

वही आज सुबह ही चार अन्य निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। जिसके बाद कांग्रेस के पास आज महापौर सभापति के चुनाव के लिए कुल 25 पार्षद के वोट हो गए है। वहीं भाजपा के पास 10 पार्षद और जोगी कांग्रेस के पास 5 पार्षद हैं।