spot_img

महाराष्ट्र के सतारा में शक़्कर कारखाने में बंधक थे सांकरा के 13 ग्रामीण, लौटे घर…

HomeCHHATTISGARHमहाराष्ट्र के सतारा में शक़्कर कारखाने में बंधक थे सांकरा के 13...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के सरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सांकरा के 13 ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी, जब वे नव वर्ष में अपनों से अपनों से मिले। सभी 13 ग्रामीण पिछले एक माह से महाराष्ट्र के सतारा में शक्कर कारखाने में बंधक बनाये गये थे। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना की संजीदगी एवं और थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल की त्वरित कार्रवाई से इन श्रमिकों को रायगढ़ लाया जा सका।

भैयाजी ये भी देखे : भिलाई-चरोदा निगम में कांग्रेस का कब्ज़ा, निर्मल-मेयर और कृष्णा सभापति निर्वाचित

थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल बताये कि गत दिनों ग्राम सांकरा के कुछ ग्रामीण थाना आकर बताये कि गांव के 13 महिला, पुरूष को सतारा (महाराष्ट्र) में एक ठेकेदार द्वारा बंधक बनाया गया है। गन्ना फैक्टरी में ग्रामीणों को अधिक मजदूरी दिलाने का प्रलोभन देकर ले गया था, जहां कम मजदूरी देकर उन्हें प्रताडित किया जा रहा है।

मामले का गंभीरतापूर्वक लेते हुए उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना को जानकारी दी। जिसके बाद जिला सतारा के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर रायगढ़ के ग्रामीणों को बंधक बनाये जाने की जानकारी दी गई। एसपी अभिषेक मीना द्वारा सतारा के पुलिस अधीक्षक से चर्चा किये जिसके बाद सतारा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शक्कर कारखाने से श्रमिकों को छुड़वाया गया। जिसके बाद श्रम विभाग एवं थाना सरिया की एक संयुक्त टीम बनाकर सतारा भेजा गया।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : वाणिज्यिक कर विभाग में 20 लिपिकवर्गीय कार्मिकों बने…

आज सभी श्रमिक ट्रेन से रायगढ़ स्टेशन पर उतरे जिनका रेल्वे स्टेशन पर थाना प्रभारी सरिया द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। घर वापस लौटे श्रमिकों के चेहरे पर काफी दिनों बाद अपनों से मिलने की खुशी उनके मुस्कान से देखी जा सकती थी, वे सभी पुलिस को धन्यवाद दे रहे थे। थाना प्रभारी सरिया सभी को ग्राम सांकरा उनके घर तक पहुंचाने वाहन की व्यवस्था किये थे। थाना प्रभारी बताये कि संबंधित लेबर कॉन्ट्रेक्टर के विरूद्ध विधि अनुरूप कार्रवाई की जावेगी।